सी बी आई ने पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में भगौड़े आभूषण कारोबारी नीरव मोदी के भाई निशाल मोदी और उसकी कंपनी के कर्मचारी सुभाष शंकर परब के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए इंटरपोल से संपर्क किया है । इससे पहले, एजेंसी ने इंटरपोल से इसी धोखाधड़ी मामले में नीरव मोदी और उसके रिश्तेदार मेहुल चौकसी के खिलाफ भी रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का आग्रह किया था।