नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध

सी०बी०आई० ने इंटरपोल से पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में भगौड़े आभूषण व्‍यापारी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध किया है। सरकारी सूत्रों ने बताया है कि इस सिलसिले में जांच एजेंसी ने इंटरपोल को पत्र लिखा है। हाल ही में जांच एजेंसी ने पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में नीरव मोदी, उसके मामा मेहुल चोकसी और अन्‍य लोगों के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किये थे। नीरव और अन्‍य के खिलाफ 13 हजार करोड़ रूपये से अधिक के घोटाले का आरोप है ।