केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने कहा है कि केंद्र सरकार दिव्यांगों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के लिए देश में तीन राष्ट्रीय खेल केंद्र खोले जाएंगे। ये केंद्र मध्यप्रदेश के ग्वालियर, पंजाब के जि़राकपुर और आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में स्थापित किए जाएंगे। श्री गहलोत कल लखनऊ में छठे राष्ट्रीय दृष्टिबाधित और मूक-बधिर जूडो चैंपियनशिप – 2018 के समापन समारोह से अलग मीडिया से बात कर रहे थे।