यातायात के नियम का उल्लंघन करना भारी पड़ सकता है । कुछ ऐसा ही संदेश एक सिपाही की गाड़ी का थानाध्यक्ष बघौली ने चालान कर दिया। दरअसल सिपाही बिना नंबर की बाईक लिए दिखा तो एसओ ने अपने ही थाने के सिपाही की बाईक का चालान नंबर प्लेट पर नंबर ना अंकित होने के कारण कर दिया।
बताते चलें कि गुरुवार दोपहर को बघौली थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र फोर्स के साथ बघौली चौराहा पर वाहन चेकिंग कर रहे थे।उसी समय हरदोई की ओर से थाने के आरक्षी ओमपाल हरदोई से कागजात तामिल कराकर बाईक से बघौली थाना जा रहे थे। चौराहे पर वाहन चेंकिंग कर रहे एसओ बघौली ने उनकी बाईक रोककर बाईक पर नंबर न होने का कारण पूछा जिसका ओमपाल कोई जवाब न दे सके। जिस कारण एसओ ने सिपाही को यातायात नियम का उल्लंघन करने पर उसका चालान कर दिया। एक ओर घटना से जहां थाने में हडकंप मच गया तो वहीं सिपाही की मोटरसाइकिल का चालान होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है । लोग थानाध्यक्ष के इस कार्य की प्रशंसा भी कर रहें है ।