वाहन चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और बिना मास्क वाले 10 के चालान

आशुतोष अवस्थी :

हरियावां : जनपद हरदोई के तहसील शाहाबाद के थाना हरियावां के अंतर्गत आने वाले गांव उचवल तिराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमे वाहन चालक को जागरूक भी किया गया कि बिना हेलमेट और बिना मास्क लगाएं घर से बाहर न निकले मास्क ना होने पर एवं लाकडाउन का पालन न करने पर किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

इसके चलते आज वाहन चेकिंग के दौरान 10 ई चालान किये गए। इसी क्रम में उपस्थित रहे एसआई अनिल सिंह पंकज एवं कांस्टेबल अभिषेक यादव एवं गौरव सिंह कांस्टेबल पुलकित चौधरी सभी लोग मौजूद रहे।