एसएसपी बदायूँ ने महिलाओं एवं लड़कियों से बंधवायी राखी, उपहार स्वरूप हेलमेट व अमरूद का पौधा दिया

73वें स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन के पर्व पर थाना अलापुर में एसएसपी बदायूँ द्वारा महिलाओं एवं लड़कियों से राखी बंधवाकर उन्हे उपहार स्वरूप हेलमेट, अमरूद का पौधा तथा 101 रू0 नगद दिये गये ।

आज दिनांक 15.08.2019 को रक्षाबंधन एवं 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना अलापुर में महिलाओं एवं लड़कियो द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं अशोक कुमार त्रिपाठी को रोली से तिलक कर कलाई पर राखी बांधी गई व मिठाई खिलाई गयी । इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी दातागंज सत्येन्द्र कुमार व प्रभारी निरीक्षक अलापुर कृष्णगोपाल शर्मा तथा उपस्थित सभी अधि0/कर्म0गण को महिलाओं व लड़कियों द्वारा राखी बाधी गयी । राखी बांधने आयी सभी महिलाओं/छात्राओं को उपहार स्वरूप हेलमेट, अमरूद का पौधा तथा 101 रू0 नगद दिये गये तथा उनकी पढ़ाई, पसंद एवं परिवार इत्यादि के बारे में बातचीत करते हुए अपील की गयी कि रक्षाबंधन के पर्व पर बाइक इस्तेमाल करने वाले भाइयों को राखी बांधते समय रिटर्न गिफ्ट के रूप में हैलमेट प्रदान करें तथा वचन लें कि “भईया जब आप जिन्दा रहेंगे, तभी आप हमारी रक्षा कर सकेंगे, इसलिये जब भी मोटर साइकिल चलायें तो हेलमेट अवश्य पहनें ।” एसएसपी एंव अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओ व लड़कियों को उपहार स्वरुप दिये गये पौधे को लगाने हेतु प्रेरित करते हुये पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया ।