- प्रधानमंत्री ने श्री स्वामीनारायण मंदिर द्वारा आयोजित ‘युवा शिविर’ को सम्बोधित किया।
- श्री मोदी ने कहा कि हर पीढ़ी में निरंतर चरित्र-निर्माण ही हर समाज की बुनियाद है।
- जहां भी चुनौतियां हैं, वहां आशा के साथ भारत मौजदू है, जहां भी समस्या है, वहां भारत समाधान देता है।
- भारत आज दुनिया की नई उम्मीद है।
- हम सॉफ्टवेयर से लेकर अंतरिक्ष तक, एक नये भविष्य के लिये तत्पर देश के रूप में उभर रहे हैं।
- हम अपना उत्थान करें, लेकिन हमारा उत्थान दूसरों के कल्याण का भी माध्यम बने।
- प्रधानमंत्री ने नगालैंड की एक बालिका द्वारा काशी घाट को स्वच्छ बनाने के अभियान का उल्लेख किया।