प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष पर फूट डालने की राजनीति करने और कांग्रेस पर संसद की कार्यवाही में व्यवधान डालने का भी आरोप लगाया। नई दिल्ली में भाजपा संसदीय दल की बैठक में संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि भाजपा समावेशी राजनीति के रास्ते पर चल रही है, जबकि विपक्ष ने नकारात्मक राजनीति का रास्ता अपनाया है। बाद में केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार ने बताया कि संसद के कामकाज में व्यवधान की ओर जनता का ध्यान आकृष्ट करने के लिए भाजपा सांसद अपने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में एक दिन का उपवास रखेंगे।
भारतीय जनता पार्टी जोड़ने का राजनीति कर रही है और हमारे विपक्ष तोड़ने का राजनीति कर रही है और पिछले दिनों में जनता के आर्शीवाद और भारतीय जनता पार्टी के बढ़ते हुए शक्ति को देख करके कांग्रेस पार्टी वो हर तरीके के विभाजनकारी, नकारात्मक राजनीति कर रही हैं। 12 अप्रैल को देशभर में भारतीय जनता पार्टी के सभी सांसद एक दिन का अनशन करेंगे। श्री अनंत कुमार ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी 14 अप्रैल को बाबासाहेब डॉ0 भीमराव आम्बेडकर की जयंती से सबका साथ सबका विकास अभियान चलाएगी।