मुख्यमंत्री हेल्प लाइन शिकायतों का निस्तारण समय सीमा में करें : जिलाधिकारी

             01 जनवरी 2018 से प्रारम्भ होने वाली 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन के सम्बन्ध में एक कार्यशाला का आयोजन विकास भवन सभागार के स्वर्ण जयंती सभागार में नवांगत जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व में आईजीआरएस की तरह की सभी को शिकायतों का निस्तारण करना है । उन्होने कहा कि 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर प्राप्त होने वाली शिकयतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत करना अनिवार्य होगा तथा लम्बित शिकायतों का निस्तारण हर हाल करना सुनिश्चित करें अन्यथा डिफाल्ट होने की दशा में संबंधित विभाग के अधिकारी जिम्मेदार होगें ।
              जिलाधिकारी ने कहा कि यह हेल्प लाइन मा0 मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता है और इसके तहत प्राप्त शिकायत के निस्तारण से आवेदनकर्ता का संतुष्ट होना अनिवार्य है ,इस लिए सभी उप जिलाधिकारी,खण्ड विकास अधिकारी,सीओ,क्षेत्राधिकारी ,राजस्वकर्मी एवं जिलास्तरीय अधिकारी अपने विभाग से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण जल्द से जल्द करना सुनिश्चित करेगें । कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी थाने आदि में किसी भी शिकायत को लम्बित न रखा जाये और सभी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता परक समय सीमा में करना सुनिश्चित करेगें इसमें किसी प्रकार की हीला हवाली एवं लापरवाही क्षम्य नही होगी ।
               इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट वन्दिता श्रीवास्तव ने भी अधिकारियों को 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन के संबंध में जानकारी दी तथा कहा कि यह हेल्पलाइन मा0 मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है और इस हेल्प लाइन से प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर करें ।कार्यशाला में 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन के सम्बन्ध में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित मिश्रा सम्पूर्ण जानकारी विस्तार से अधिकारियों को दी । कार्यशाला में एंटी भूमाफिया पर इस हेल्प लाइन के माध्यम से कार्यवाही करने की जानकारी पुलिस विभाग के अधिकारियों को दी गयी ।
              कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार, अपरजिलाधिकारी डा0विपिन कुमार मिश्र,डीडीओ राजित राम मिश्र,डीडी कृषि आशुतोष कुमार मिश्र , सहायक निदेशक सूचना कुमकुम शर्मा ,जिला कृषि अधिकारी डा0विनोद कुमार यादव ,अधिशासी अभियंता प्रथम मन्नी लाल सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी एवं पुलिस विभाग आदि के अधिकारी मौजूद रहें ।