जनपद में लॉकडाउन के दृष्टिगत सरकार द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन के क्रम में पुलिस अधीक्षक कौशांबी के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर विभिन्न थानों द्वारा अनावश्यक रूप से बाहर घूमने मास्क ना लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों के विरुद्ध 50 बैरियर नाकों एवं थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग की गई ।
चेकिंग के दौरान दो पहिया चार पहिया वाहनों को चेक किया गया जिसमें 214 वाहनों का चालान किया गया एवं नौ वाहनों का चालान कर ₹35 शमन शुल्क वसूला गया । साथ ही बिना मास्क लगाए घूमने एवं सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 17 व्यक्तियों से 1700 रुपए जुर्माना वसूला गया।