भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम पर आरोप लगाया है कि उन्होंने विदेशों में अपनी परिसंपत्तियों की जानकारी नहीं दी और ये कोई भूल मात्र नहीं है। रक्षामंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्ली में कहा कि पिछले कुछ समय से आयकर अधिकारी श्री चिदम्बरम के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदम्बरम जी ने उनके परिवार के साथ जो उनका संपत्ति है, विदेश में उसका पूरा विवरण उनके एफीडेविट में या इनकम टैक्स रिकॉर्ड में ना देने का आरोप है। उस आरोप के ऊपर चार चार्जसीट इनकम टैक्स द्वारा दाखिल किए गए हैं। रक्षामंत्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बताना चाहिए कि वे इसकी जांच करेंगे या नहीं।