मुख्य चिकित्साधिकारी ने सभी सीएचसी/पीएचसी पर तैनात चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिये है कि पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 24 फरवरी से 10 मार्च 2018 तक एक्टिव केस फाइन्डिग/सघन टी0बी0 खोज अभियान गतिविधि के सफल संचालन हेतु एम0ओ0टी0सी0 प्रशिक्षण 16 फरवरी प्रातः 10 बजे से मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में आयोजित किया गया है । उन्होने कहा है कि उक्त प्रशिक्षण में समस्त एम0ओ0आई0सी0 निर्धारित तिथि एवं समय से भाग लेना सुनिश्चित करें ।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने सभी लैब टैक्नीशियनों से कहा है कि पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण के अंतर्गत 24 फरवरी से 10 मार्च 2018 तक एक्टिव केस फाइन्डिंग/सघन टी0बी0 खोज अभियान गतिविधि के सफल संचालन हेतु प्रयोगशाला प्राविद्यिज्ञ/प्रयोगशाला सहायक का प्रशिक्षण 16 फरवरी 2018 को जिला महिला चिकित्सालय के कक्ष संख्या-66 में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया गया है । उन्होने समस्त टैक्नीशियनों को निर्देश दिये है कि उक्त प्रशिक्षण में निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें ।