मुख्यमन्त्री आदित्यनाथ योगी ने ऑपरेशन ‘कायाकल्प’ का प्रस्तुतिकरण देखा। मुख्यमन्त्री ने ऑपरेशन ‘कायाकल्प’ में जिलाधिकारियों का सहयोग एवं सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए । पंचायतें उपलब्ध धनराशि का सदुपयोग आंगनबाड़ी केन्द्र, एएनएम सेंटर, पंचायत भवनों के पुनरोद्धार / सुदृढ़ीकरण, इनका लाइब्रेरी / सेवा केन्द्र के रूप में विकास में करें ।
ऑपरेशन ‘कायाकल्प’ का मूल उद्देश्य ग्राम स्तर पर स्थित शासकीय भवनों का जीर्णोद्धार कराकर उन्हें जनोपयोगी बनाना है । मुख्यमन्त्री योगी ने श्रावस्ती में सफलतापूर्वक चलाए गए ऑपरेशन ‘कायाकल्प’ और लखीमपुर खीरी में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों को मॉडल मानते हुए इसे पूरे प्रदेश के सभी जनपदों में लागू करने के सम्बन्ध में शासनादेश जारी करने के निर्देश दिए ।