शनिवार को बालामऊ जंक्शन से आरपीएफ व जीआरपी टीम ने संयुक्त रुप से मिलकर स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों का स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया । इस अभियान में दोनों टीमों ने स्टेशन से गुजरने वाली राजरानी एक्सप्रेस, हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की । राजरानी एक्सप्रेस में लगेज यान में यात्रा कर रहे 4 लोगों को जिनके नाम क्रमशः धर्मेंद्र कुमार, शशिकांत, सुदामा, नरेश आदि को अपनी अभिरक्षा में लेकर रेलवे अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की । स्टेशन परिसर पर यात्रा कर रहे यात्रियों के सामान की भी तलाशी लेकर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति अपनी जवाबदेही सुनिश्चित की । अभियान के बाबत आरपीएफ निरीक्षक आर०जी० सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन परिसर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है
Related Articles
चैन पुलिंग कर भाग रहे खंड शिक्षाधिकारी को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार
December 29, 2017
0
अपराधियों की धर-पकड़ का चलाया गया अभियान, 74 अपराधी हुए गिरफ्तार
September 2, 2018
0
जीआरपी और आरपीएफ ने चलाया चेकिंग अभियान
January 20, 2018
0