प्रमुख सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार का भ्रमण कार्यक्रम कल 20 सितम्बर को – नगर मजिस्ट्रेट

 प्रमुख सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार उ0प्र0 सम्प्रति नोडल अधिकारी मोनिका गर्ग जनपद भ्रमण के दौरा 20 सितम्बर 2018 को पूर्वान्ह 11.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में योजना एवं विकास कार्यो की समीक्षा करेंगी । इसके बाद 12.30 बजे से जिला पोषण समिति की बैठक में भाग लेंगी । इसके  उपरान्त 3.30 बजे अपरान्ह ग्राम भीरीघाट मजरा पतसेनी देहात ब्लाक कछौना एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण करेंगी।