Breaking News

राज्य वित्त एवं 14वें वित्त की धनराशि से बेलाताली तालाब का होगा सौंर्दयीकरण:-पुलकित खरे

 जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बेलाताली तालाब के सौंर्दयीकरण कराने के सम्बन्ध में  निरीक्षण करते हुए तहसीलदार सदर एवं लेखपाल को निर्देश दिये कि बेलाताली तालाब की तत्काल पैमाईश करायें तथा प्रधान के साथ बैठक कर कार्य योजना बनाते हुए राज्य वित्त एवं 14वें वित्त की धनराशि से सौंर्दयीकरण कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने डीसी मनरेगा को निर्देश दिये कि तालाब की समतीकरण एवं सफाई का कार्य जेसीबी मशीन आदि के माध्यम से मनरेगा से कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने तहसीलदार से कहा कि रोड साइड में पैमाश में तालाब की हद से बाउन्ड्री बाल का निर्माण कराया जाये तथा बीच में एक गेट भी लगवाया जाये।