उच्चतम न्यायालय ने आगरा में आइकोनिक ताजमहल के रंग में परिवर्तन पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा है कि यह स्मारक पहले पीला पड़ गया था और अब भूरा तथा हरा हो रहा है। न्यायमूर्ति एम बी लोकुर और दीपक गुप्ता की पीठ ने केन्द्र सरकार को स्मारक को हुई क्षति का आकलन तथा इसके प्राकृतिक स्वरूप को बनाए रखने के लिए देश और विदेशों से विशेषज्ञों की सहायता लेने की सलाह दी। अगली सुनवाई नौ मई को होगी।