रामू बाजपेई-
हरदोई -शनिवार को जहरीले तारों की बिक्री पर रोक व घुमन्तू गायों के लिए प्रत्येक गांव में गोशाला निर्माण के संबंध में हिन्दू समाज पार्टी, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, एवं सिद्धिमा सेवा संस्थान, सुरभि गोसेवा समिति के तत्वाधान में संयुक्त रूप से जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन दिया गया।
जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि बीते दिनों सूबे की सरकार ने जहरीले तारों पर रोक लगा दी है इसके बावजूद बाजार में जहरीले तार खुले आम बिक रहे हैं एवं प्रयोग में लाये जा रहे हैं । जिससे गायों व अन्य जानवरों को भारी नुकसान हो रहा है। जिलाधिकारी महोदय से शीघ्र कार्यवाही की मांग की गई।
इसके साथ ही प्रत्येक गांव में गो शाला का निर्माण कराया जाये जिससे कि घुमंतू गायों को उसमे रखा जा सके व किसानों की फसल को सुरक्षित किया जा सके।
इस मौके पर ठाकुर अंकित सिंह परमार, राजवर्धन सिंह राजू,अमितेंद्र सिंह गुड्डन, अखिल सिंह चंदेल,आशुतोष बाजपेयी आज़ाद, नीरज पांडेय, मोहित शुक्ला, शुभम सिंह चंदेल, रोहित सिंह, अर्पित सिंह, पवन सिंह गौर, गौरव दीक्षित, हरिओम अग्रवाल, राजकुमार सोमवंशी, अनुज भदौरिया, करनवीर सिंह भदौरिया, दिलीप करौंदी, देववृत मिश्रा, सुधांशु शुक्ला, सत्यम वर्मा, अंकित राठौर, नैमिष वर्मा, आकाश सिंह चंदेल, राहुल राज सिंह, राहुल राज सिंह, सुजीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।