देश में इस साल अप्रैल महीने में कोयले का कुल उत्पादन 6 करोड 61 लाख 54 हजार टन रहा। कोल इंडिया लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनियों ने 6.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए सबसे अधिक पांच करोड चौंतीस लाख सत्तर हजार टन कोयले का उत्पादन किया।
सिंगरेनी कोलरीज कंपनी लिमिटेड ने 53 लाख 23 हजार टन और कम्पनियों की खदानों से 73 लाख 61 हजार टन कोयले का उत्पादन हुआ।