राजस्थान में कल रात जोधपुर में सांप्रदायिक तनाव के बाद, वहां इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर के 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पथराव और हिंसा की घटनाओं में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। बडी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर स्थिति पर काबू पा लिया गया, लेकिन आज सवेरे ईद की नमाज के बाद तनाव फिर बढ़ गया, क्योंकि कुछ लोगों ने जालोरी गेट के पास के इलाके में पथराव किया। इसमें कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अशांत क्षेत्र का दौरा किया है।