बैंक में कैश जमा करने बाइक से जा रहे पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट का प्रयास

6 लाख 40 हजार की नगदी थी मैनेजर के पास

      पेट्रोल पम्प की बिक्री की नगदी जमा कराने बैंक जा रहे पेट्रोल पंप मैनेजर से बदमाशों ने लूट का प्रयास किया।ग्रामीणों के आ जाने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले।मामले की जानकारी पाकर दो थाना क्षेत्रों की पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
 
      जानकारी के मुताबिक बघौली थाना क्षेत्र के लखनऊ हरदोई मार्ग पर एक इंडियन ऑयल की पेट्रोल पम्प स्थित है।पेट्रोल पंप के मैनेजर अनिल कुमार यादव सोमवार को बाइक से अकेले ही पेट्रोल पंप का 6 लाख चालीस हजार रुपया लेकर इंडियन बैक की शाखा हरदोई में पैसा जमा करने जा रहे थे।अनिल ने बताया सुरसा और बघौली थाना क्षेत्र सीमा के लखनऊ - हरदोई मार्ग पर  ककेडा  गाँव के पास सोमवार दोपहर बाद करीब एक बजे पीछे से बिना नंंबर काली पलशर से ओवरटैक कर दो युवकों ने तंमचें की दम पर रोंका और उससे बैग लूटने का प्रयास किया।हाँथपाई के दौरान अनिल कुमार यादव को चोट भी आई है।

      पीडत के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे गाँव वाले दौड़ पड़े और उसको किसी तरह से बचाया।इसी बीच बदमाश असलैह लहराते हुए बघौली की ओर भाग निकले।दिन दहाड़े हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया तो मामले की जानकारी पाकर एएसपी ज्ञानंजय सिंह के निर्देश पर एसओ बघौली व सुरसा मौके पर पहुंचे और लूट में सफल न होने पर उन्होंने राहत की सांस ली।