कंप्यूटर लैब एवं प्रोजेक्टर क्लास का हुआ उद्घाटन

रामू बाजपेयी-

पाली (हरदोई)- बुधवार को नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में कंप्यूटर लैब एवं प्रोजेक्टर क्लास का उद्घाटन नगर पंचायत पाली के अधिशासी अधिकारी अवनीश शुक्ल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरदोई के जिला प्रचारक तुलसीराम एवं भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बलबीर सिंह ने फीता काटकर एवं माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया।

प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल सिंह ने वहाँ पर मौजूद समस्त छात्र छात्राओं को कंप्यूटर का महत्व बताते हुए कहा कि आधुनिक युग मे कंप्यूटर ज्ञान अतिमहत्वपूर्ण है । जिसको ध्यान में रखते हुए इस लैब को शुरू किया गया है । जिससे विद्यार्थियों में टेक्नोलॉजी का विकास होगा। अंत मे उन्होंने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिवम तिवारी, प्रवीण मिश्र, राहुल मिश्र, पुनीत, अभय, अशुतोष, ज्योति, पुरुषोत्तम आदि लोग मौजूद रहे।