कानपुर के पास एक यात्री रेलगाड़ी पटरी से उतरी

उत्तर प्रदेश के कानपुर के पास आज दोपहर एक यात्री रेलगाड़ी पटरी से उतर गई। यह हादसा फर्रुखाबाद-कानपुर रेल मार्ग पर हुआ जिसमें सभी यात्री सुरक्षित हैं। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं । बताते चलें कि कानपुर-मथुरा ट्रैक को साफ करने के प्रयास किये जा रहे हैं। रेलगाड़ी 4132 फर्रुखाबाद से कानपुर की ओर जा रही थी तभी राजीपुर और खुदागंज रेलवे स्टेशनों के बीच एक डिब्‍बा पटरी से उतर गया।