कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता गुलाम नबी पटेल की आतंकवादियों ने की हत्या

जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा जिले में कल दोपहर अज्ञात आतंकवादियों के हमले में कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता गुलाम नबी पटेल की मृत्‍यु हो गई और उनके दो निजी सुरक्षा अधिकारी घायल हो गए। घायलों में एक, इम्तिहाज अहमद की हालत गंभीर है। घायलों का इलाज श्रीनगर के अस्‍पताल में चल रहा है। मुख्‍यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने श्री पटेल की हत्‍या की निंदा की है। हमलावरों की धरपकड़ की कार्रवाई शुरू की गई है। किसी आतंकवादी गुट ने अभी तक हमले की जिम्‍मेदारी नहीं ली है।