अवैध प्लाटिंग पर चला एमडीए का बुल्डोजर, अवैध प्लाटिंग करने वालों मे मचा हड़कंप

एमडीए अधिकारियों ने बिना नक्शा पास कराए ही की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया है। एमडीए टीम की इस कार्रवाई से अवैध प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार हसनपुर रोड पर छोया गांव के नजदीक 5 बीघा भूमि पर गोपाल सक्सेना नामक व्यक्ति द्वारा एमडीए से नक्शा पास कराए बिना ही प्लाटिंग का चिह्नीकरण एवं नीवँ आदि का निर्माण कार्य कराया गया था। एमडीए को जब निर्माण कार्य की सूचना मिली तो उन्होंने नोटिस आदि की कार्रवाई कर प्लाटिंग करने वाले व्यक्ति से नक्शा व अन्य अभिलेख मांगे। लेकिन प्लाटिंग करने वाले व्यक्ति ने एमडीए को कोई अभिलेख न दिखाया । जिस पर कल गुरुवार की सुबह एमडीए के अवर अभियंता मनोज सिंह ने टीम के साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन की मदद से अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की । एमडीए टीम की इस कार्रवाई से अवैध प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया।

एमडीए के जेई ने बताया कि भूखंड स्वामी को पूर्व में कई बार नोटिस दिए जा चुके थे, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। बगैर नक्शा पास कराए ही प्लाटिंग की जा रही थी।