एंटी भू-माफिया कार्यक्रम के तहत कार्रवाई, चरागाह की भूमि की गयी कब्जा मुक्त

सण्डीला, हरदोई : तहसील व ब्लाक क्षेत्र संडीला के अंतर्गत प्रशासनिक अमला ग्राम मीतो में चरागाह की सैकड़ों बीघा आरक्षित भूमि को मंगलवार को खाली कराने पहुंचा।

तहसीलदार सण्डीला अम्बिका चौधरी ने मौके पर खडे़ होकर गाटा संख्या 570 का रकबा 29.536 हेक्टेयर भूमि की पैमाइश करा कर जेसीबी मशीन से मेढ़ बंधवाकर अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। इस कार्यवाई से भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

इस मौके पर तहसीलदार सण्डीला अम्बिका चौधरी, क्षेत्रीय लेखपाल सुशील गुप्ता व ग्राम प्रधान व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता