दुर्गा भाभी का अदम्य योगदान इतिहास के पन्नों मे सिमट कर रह गया

Vijay Kumar, Kaushambi 


भारत माता को अंग्रेजों से स्वाधीन कराने मे अनेकोनेक वीर सपूतों के साथ-साथ वीरांगनाएं भी शामिल रही हैं उन्ही मे से एक हैं ‘दुर्गा भाभी’। दुर्गा भाभी का नाता उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कड़ा ब्लाक के शहजातपुर गांव से रहा है लेकिन शहीदे आजम वीर भगत सिंह सहित उनके साथियों को जेल की सलाखों से छुड़ाकर सुरक्षित जगह तक पहुंचाने वाली मां भारती की इस वीरांगना को जो प्रसिद्धि मिलनी चाहिए थी वह नही मिल पाई और उनका आजादी के लिए किया गया अदम्य योगदान इतिहास के पन्नों मे सिमट कर रह गया।

उन्हे उनके योगदान को एक विशेष पहचान दिलाने एवं सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से कौशांबी के सांसद एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री विनोद कुमार सोनकर जी ने पहल करते हुए शहजातपुर मे एक भव्य शहीद स्मारक भवन का निर्माण करवाया जिसका उद्घाटन कल 9 अगस्त 2018 को अंग्रेजी हुकूमत के विरोध मे महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल महामहिम श्री राम नाईक जी के कर-कमलों से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर महामहिम श्री राम नाइक जी ने वीरांगना दुर्गा भाभी के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम मे दिए गए अदम्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शहजातपुर की बेटी दुर्गाभाभी की भूमि हम सभी के लिए पूज्यनीय है जहां इस वीरांगना ने जन्म लिया।इस अवसर पर उन्होने माननीय सांसद श्री विनोद सोनकर जी के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा भी की।

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम मे द्वितीय विश्वयुद्ध एवं कारगिल युद्ध के वीर सिपाहियों की विधवा वीर नारियों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम मे प्रमुख रुप से सांसद कौशांबी श्री विनोद सोनकर, जिलाध्यक्ष श्री रमेश पासी, सिराथू विधायक श्री शीतला प्रसाद पटेल, मंझनपुर विधायक श्री लाल बहादुर, चायल विधायक श्री संजय कुमार गुप्ता सहित सभी जिलाध्यक्ष, महामंत्री, जिला पदाधिकारीगण, मंडल पदाधिकारीगण एवं भाजपा के जिले भर के कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन एवं समाजसेवी, अधिकारीगण, पत्रकार बंधु एवं भारी संख्या मेें सम्मानित जनता-जनार्दन उपस्थित रहे।