कोरोना महा आपदा के बीच नगर पंचायत के दो सफाई कर्मियों के साथ ड्यूटी के दौरान कुछ लोगों द्वारा दबंगई करते हुए गाली- गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है जिसमे असहाय सफाई कर्मियों के साथ हुए अन्याय पर कुछ क्षेत्रीय असरदार लोग, तथाकथित क्षेत्रीय मीडियाकर्मी अधिशासी अधिकारी पर दबाव डलवाकर उनके विरुद्ध हुए अन्याय को दबाकर सच को छिपाने मे लगे हैं। दोनो कर्मियों का विजुअल बयान भी है।
यह घटना 13 अप्रैल 2020 नगर पंचायत अझुवा की है । घटना शाम लगभग साढ़े चार बजे की है। नगर पंचायत अझुवा के दो दैनिक वेतनभोगी सफाईकर्मियों को कुछ लोगों ने वार्ड नं 3 शान्ति नगर में ड्यूटी के दौरान मारपीट, भद्दी गालियां और जान से मारने की धमकी दी। सफाई कर्मियों ने नाले की सफाई की थी। नाले की चटियों (ढक्कन) को सफाई के लिए हटाया गया था । उसे पुन: ढ़कने को लेकर शोरे पुस्ती करते हुए घटना को अंजाम दिया गया। सफाई कर्मी को जिनके घर के सामने सार्वजनिक नाली की चटिया हटाई गई थी उस परिवार के लोगों ने चटिया पुन: कवर करने के लिए कहा, जिस पर उस समय अकेला होने पर चटिया भारी होने के कारण उसने कहा कि शाम को और कर्मियों को लेकर आएंगे और चटिया ढ़क देंगे । अकेले मुझसे चटिया नही उठ पाएगी । इतने में उस परिवार का एक सदस्य उसे भद्दी गालियां देने लगा । जब उसने ऐतराज किया तो उसने और उसके भाई ने उसे कई थप्पड़ मार दिए । इतने में मामला चेयरमैन के मुहल्ले का होने के कारण उनके पास किसी ने जाकर बता दिया तो उन्होने फौरन एक और सफाई कर्मी जो आस पास ही कहीं ड्यूटी पर था उसे मदद करके चटिया ढ़कवाने भेजा । लेकिन उसके पहुंचने पर उसे भी गालियां दी गई और आरोपितों की ओर से उन्ही की बिरादरी के एक अन्य लड़के ने उसे भी कई थप्पड़ मार दिया और मां बहन की गालियां दी । इतना ही नही धमकी भी दी गई कि जैसे वे लोग बकरे को काट डालते हैं उन्हे भी काट डालेंगे । जिस पर वह शिकायत लेकर चेयरमैन के पास गए । जिस पर चेयरमैन ने कहा ठीक है हम देखते हैं । लेकिन कुछ नही हुआ और वे अझुवा चौकी मे जाकर लिखित शिकायत दे आए, जिस पर चौकी पुलिस आरोपितों को चौकी पकड़ ले गई और फिर कुछ समय बाद छोड़ दिया गया । जिस पर सभी सफाईकर्मी एकजुट हो गए और सभी की ओर से अधिशासी अधिकारी को शिकायतीपत्र इस आशय के साथ सौंपा गया कि वह आरोपितों पर उचित कानूनी कार्यवाही कराएं अन्यथा वे सभी काम रोककर हड़ताल पर चले जाएंगे। इसके बाद आरोपितों की बिरादरी के ही चौकी मे मंडराने वाले एक दैनिक अखबार के स्थानीय खबरी, कुछ सभासद आदि अधिशासी अधिकारी पर आरोपितों की ओर से माफी मांगकर सुलहनामा करवाने का दबाव बनाने लगे। अभी तक की ये स्थिति है कि आरोपितों पर विधिक कार्यवाही नही हुई और भुक्तभोगियों पर सुलह का दबाव बनाया जा रहा है । जबकि सफाईकर्मी कार्यवाही को लेकर अड़े हुए हैं ।
आज सुबह सैनी थाने जाकर शिकायत करने को भी सफाई कर्मी मन बनाए थे। यह स्थित तब है जब देश भर मे कोरोना महामारी फैली हुई है उसके बीच अपनी जान जोखिम मे डालकर नगर पंचायत के सफाई कर्मी पूरी मुस्तैदी से साफ-सफाई, नालियों की शिल्ट सफाई और दवा आदि के छिड़काव मे पूरी मुस्तैदी से कार्य मे लगातार जुटे हैं।
