युवा सपा नेताओं ने जनता में बांटी गृहोपयोगी सामग्री

शरदेन्दु मिश्र ‘राहुल’, बघौली

देश में कोरोना महामारी संकट के कारण लगे लाकडाउन की सबसे ज्यादा मार निम्न वर्ग आय के रोजमर्रा मजदूरी करके जीवन यापन करने वाले लोगों पर पड़ी ।

इस संकट में जहाँ केन्द्र व राज्य सरकारें राहत योजना के पैकेज दे रही हैं, पर खानापूर्ति के मकड़जाल से अभी भी बहुत बडा़ तबका योजना के लाभ नहीं प्राप्त कर पा रहा है । इन्ही वंचित लोगों की सेवा में हरदोई के सपा नेता व समाजसेवी संजय कश्यप, मुकुल सिंह “आशा” व रामज्ञान गुप्ता द्वारा लगातार 20 दिनों से लगे हैं । जरूरतमंदो को भोजन व आटा, दाल, चावल, सब्जी, तेल, मसालों सहित समस्त गृहोपयोगी आवश्यक वस्तुओं के पैकेट बना कर पात्र लोगों को वितरित कर रहे है ।इसी कडी़ में गुरुवार को 250 परिवारो को सामग्री इन समाजसेवियो के द्वारा मुहैया कराई गयी ।