बघौली कस्बे में कैंप लगाकर हुई कोरोना की जांच

शरदेन्दु मिश्र ‘राहुल’ (सह सम्पादक) :

बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बघौली कस्बा में अहिरोरी ब्लाक के सीएचसी अधीक्षक के द्वारा गठित टीम के द्वारा कैंप लगाकर कई लोगों की कोरोना जांच की गई अहिरोरी ब्लाक से आई कोरोना जांच टीम ने बघौली कस्बे में कोरोना जांच का शिविर लगाया जिसमें अहिरोरी से आई डॉक्टर टीम ने 24 लोगों का फार्म भरवा कर परीक्षण किया। जिसमें सभी की मौके पर ही रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई। चिकित्सा विभाग की टीम में मौजूद डॉक्टर देश दीपक ने बताया की अहिरोरी चिकित्सा प्रभारी डॉ मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में कई टीमों का गठन किया गया है। जिसके तहत बघौली आई टीम में वेद प्रकाश, जगदीश के द्वारा इलाकाई ग्रामीण पत्रकारों का कोरोना वायरस को लेकर परीक्षण किया गया। जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई।