वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अभिषेक मिश्र :

बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव धतनखेडा निवासी कमलेश पुत्र बटेश्वर उम्र 50 वर्ष ने सुबह 5:00 बजे अजय सिंह की आम की बगिया में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । सुबह शौच के लिए गये ग्रामीणों ने देखकर उनके भाई रघुराज को सूचना दी ।

सूचना मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया और स्वजनों ने थाने में सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।