शाहाबाद के एक गाँव में मनरेगा योजनान्तर्गत बड़ा गोलमाल, शिकायत कर जाँच की मांग की गयी

Corruption Feature IV24

हरदोई– शाहाबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत कछिलिया में मनरेगा योजनांतर्गत बड़ा गोलमाल सामने आया है। गांव में दो कार्य कराए गये जिन पर बिना कार्य कराये एक लाख बत्तीस हजार से अधिक धन निकाला गया है। आरोप है कि बैजूपुर डामर रोड से देवेश के खेत तक सम्पर्क मार्ग जिसका वर्क कोड 10/28154 है तथा मस्टर रोल 2181 से 2184 तक 34 मजदूरों पर 93800 रुपये बिना कार्य कराये प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी तथा तकनीकी सहायक द्वारा फर्जीवाड़ा कर निकाल लिया गया।

इसी तरह बैजूपुर डामर रोड से दिनेश के खेत तक सम्पर्क मार्ग बर्क कोड एलडी 52301 पर मस्टर रोल 2179 से 2180 पर 15 मजदूरों पर तीन लाख इक्यानवे हजार रुपये बिना कार्य कराये फर्जी तरीके से निकाला गया। जबकि हाजिरी एनएमएमएस द्वारा शासन के निर्देशानुसार ग्राम रोजगार सेवक द्वारा लगाया जाना सुनिश्चित है। परन्तु ग्राम रोजगार सेवक के कार्यस्थल पर जाने के बावजूद उसके हस्ताक्षर नहीं कराए गए। उसने ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी से फोन पर बात की और पूछा कि मस्टर रोल कहाँ है और यदि कार्य नहीं चल रहा है तो एनएमएमएस द्वारा हाजिरी कैसे लग गयी? रोजगार सेवक के मोबाइल नम्बर में ऐप है। जबकि ब्लाक की ओर से 25 मई को 3 मस्टर रोल जारी किये गए।शिकायतकर्ता पंचायत मित्र ने उच्चाधिकारियों से मौके की जाँच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की है। इसी प्रकार अन्य कई ग्राम पंचायतों का भी यही हाल है।