कौशाम्बी । सिराथू तहसील के ककोढा ग्राम पंचायत में ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ सिराथू ने जांच किया। जाँच में ककोढा ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास आवंटन में बड़ा खेल हुआ है। ग्राम प्रधान के सहयोगियों द्वारा पहली किस्त में दस हजार रुपये की घूस देने की बात भी कबूल की गयी। जिसमें पक्के मकान धारक आठ अपात्रों को आवास आवंटित किया गया था।
अपात्रों को आवास दिए जाने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। जिसकी शिकायत जिलाधिकारी कौशाम्बी से ग्रामीणों ने किया था जो जाँच में सत्य पायी गयी। वही शौचालय भी ध्वस्त व आधे-अधूरे पाये गये। बीडीओ ने मजदूरी का भुगतान सही तरीके से ना होने, श्रमिकों के कार्ड में मजदूरी ना चढे होने तथा लोगों को बरगला कर रुपया निकाले जाने का भी ग्रामीणों ने आरोप लगाया। गबन में रोजगार सेवक, सेकटरी को जेल भेजने की बी ड़ी ओ ने चेतावनी भी दी व अपात्रों से फर्जी तरीके से आवास हथियाने के आरोप में धन रिकवरी कराए जाने की बात भी कही। अब ग्रामीणों को इन अपात्रों के खिलाफ रिकवरी की कार्यवाही कर जेल भेजे जाने का इंतजार कर रही है।
जिलाधिकारी के निर्देशन पर ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक के खिलाफ जॉच सत्य पायी गयी जिसमे कड़ी कार्यवाही कर जेल भेजने का आग्रह वी डी ओ सिराथू ने जिला के आला अधिकारियों से किया है।
कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट