महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा वितरित किया गया घी, दूध और दाल

घी, दूध और दाल पाकर खिल उठे गर्भवती एवं कुपोषित बच्चों के चेहरे

कौशाम्बी करारी क्षेत्र के महेन्द्र गांव में आंगनबाड़ी केन्द्र में सभी गर्भवती महिलाओं एवं तीन साल तक के कुपोषित बच्चों को घी, दूध तथा दाल का वितरण किया गया है।

बता दें कि जय मां काली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा उत्तम खान पान एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए घी , दूध और दाल सभी गर्भवती महिलाओं एवम् स्तन पान कराने वाली माताओं को वितरण किया गया जिसको पाकर सभी लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी झलक उठी।

इस मौके पर जय मां काली स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा श्रीमती सीमा देवी कोषाध्यक्ष श्रीमती देवकली सचिव श्रीमती सविता देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती गुलाब देवी कलावती चन्द्रकली इत्यादि दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं।