जनपद में कोविड-19 के मरीजो का पॉजिटिव रेट 3.50 प्रतिशत, जबकि रिकवरी रेट 95 प्रतिशत – अविनाश कुमार

विगत 18 नवम्बर देर सायं-जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में इण्टीग्रेटेड एकीकृत कोविड एण्ड कमाण्ड कण्ट्रोल रूम में कोविड-19 की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

18 नवम्बर 2020 की सायं 05.00 बजे तक मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना के अनुसार जनपद में कुल पॉजिटिव केस 5502 है जिसमें से वर्तमान में 151 एक्टिव केस है। पॉजिटिव रेट 3.50 प्रतिशत है जबकि रिकवरी रेट 95 प्रतिशत है तथा कुल 156534 सैम्पल कलेक्शन किया गया है। अब तक सभी कोविड हास्पिटलों से 2035 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है तथा 3217 मरीजों का होमआईसोलेशन पूर्ण हो चुका है।

उन्होने बताया है कि 436 सविलांस टीमों द्वारा 13695 घरों में 63693 व्यक्तियों की जांच की गयी तथा 246 एस0ए0आर0आई0/आई0एल0आई0 लक्षण वाले व्यक्ति पाएं गये, जिनकी सैम्पलिंग करवाने हेतु निर्देशित किया गया। वर्तमान में 40 हॉटस्पाट बनाये गये है। होम आइसोलेटेड 58 मरीजों तथा कोविड हास्पिटल के 01 मरीज से एकीकृत कोविड एण्ड कमाण्ड कण्ट्रोल रूम में तैनात काउण्सलर्स द्वारा काउंसलिंग की गयी। मरीजों का उत्साहवर्धन किया गया। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए उचित परामर्श दिया गया।