हरदोई, सू0वि0, 19 नवम्बर 2020 : मुख्य चिकित्साधिकारी सूर्यमणि त्रिपाठी ने बताया है कि जिला स्वास्थ्य समिति, शासी निकाय की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 20 नवम्बर 2020 को सायं 04.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की जायेगी।
बैठक में गत बैठक की कार्यवाही का अनुमोदन, गत बैठक में दिये गये निर्देशों की अनुपालन आख्या, माह अक्टूबर तक वित्तीय एवं भौतिक प्रगति पर चर्चा तथा आर0एम0एन0सी0एच0 प्लस ए व अन्य एनएचएम कार्यक्रमों के अन्तर्गत उपलब्ध सेवाओं की भौतिक प्रगति तथा गत वर्ष की उपलब्धियों से तुलना सहित अनेक पहलुओं पर चर्चा की जायेगी।