शरदेन्दु मिश्र ‘राहुल’ (सह सम्पादक) :
बघौली थाने पर तैनात महिला सिपाही ज्योति कुशवाहा की पति समेत कोरोना रिपोर्ट पाज़िटिव आने से जहाँ बघौली कस्बे में वैश्विक महामारी कोविड 19 ने दस्तक दे दी है तो कर्मचारियों के सम्पर्क में आए लोगो में हड़कम्प की स्थिति बनी हुई है।
रविवार के दिन राज्य सरकार द्वारा घोषित लाकडाउन के दूसरे दिन लोगों को अलसुबह ही कोरोना संक्रमण से जनपद हरदोई के हरियावां क्षेत्राधिकारी नागेश मिश्र की मौत के साथ भारतीय सिनेमा के सिनेस्टार अमिताभ बच्चन के परिवार के कोरोना संक्रमण की खबर मिली । पर बघौली के आसपास के निवासियों के लिए परेशान करने की खबर लगभग 2 बजे आई जब बघौली चौकी पर तैनात महिला सिपाही ज्योति कुशवाहा की उनके पति के समेत कोरोना रिपोर्ट पाज़िटिव आई । खबर सुन कर हर कोई सन्न रह गया, खासकर मीडिया क्षेत्र से जुडे़ लोग खासे परेशान आए ।
खबर लिखे जाने तक महिला सिपाही को पति समेत इलाज हेतु मलिहामऊ केन्द्र पर भेज दिया गया था । बघौली प्रधान श्रीमती जमीला के द्वारा सोमवार को पूरे थाने को सेनेटाइज कराने की बात कही गई है ।
www.indianvoice24.com से बातचीत में बघौली थानाध्यक्ष फूलचन्द्र सरोज ने कहा कि सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराने की प्रक्रिया कल से शुरू की जाएगी।