मसुरियादीन मौर्य :
कौशाम्बी- विकास खण्ड कड़ा के इस्माईलपुर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा में गुरुवार को सीएचसी अधीक्षक कड़ा डॉ नीरज सिंह की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लगभग 70 लोगो की कोरोना जांच की गई जिसमें कड़ा धाम थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक की रिपोर्ट पाजिटिव आयी ।
उपनिरीक्षक की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद थाने में हड़कंप मच गया डॉक्टरों की टीम ने पाजिटिव पाये गए उपनिरीक्षक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया । साथ ही थाने को सील कर सेनिटाइज कराया गया व थाने के स्टाफ़ को एहतियात बरतने को कहा गया ।