आकाशीय बिजली गिरने से हुई गाय की मौत

जनपद हरदोई के तहसील शाहाबाद की ग्रामसभा मंसूर नगर में गाय पर आकाशीय बिजली मौत बनकर गिर पड़ी । इस दुर्घटना में गाय की तुरंत ही मृत्यु हो गयी । घटना मंसूरनगर के अंतर्गत आने वाले गाँव पुरेला की है । पुरेला में पंडित रामनरेश त्रिवेदी पुत्र लाल बहादुर त्रिवेदी की गाय पर बिजली गिर पड़ी जिससे उसकी मौत हो गयी ।

हरियावां से अनीश सिंह की रिपोर्ट