दौड़ा-दौड़ा कर लाठियों से पीटा, दोनों पक्षों से जमकर चले ईंट, पत्थर और लाठियां

कौशाम्बी : सैनी कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अझुवा के वार्ड नं 2 अम्बेडकर नगर में बीती देर रात दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और पत्थर चले जिसमे 5 लोग घायल हो गए है । जिसमे 2 लोगों को काफी गंभीर होने पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस बुलवाकर अस्पताल भेजवाया गया ।

नगर पंचायत अझुवा के वार्ड नं 2 अम्बेडकर नगर में कपाड़िया जाति की बस्ती में बीती रात काफी जमकर मारपीट हुई । बीती रात दो पक्षों में जो भी विवाद था उसी विवाद को लेकर आपस मे भिड़ंत हो गयी । लुल्ला के अनुसार काफी दिनों से दोनों पक्ष में विवाद चल ही रहा है जिसमे लगभग 8 वर्ष पहले दबंग पक्ष का गिरोह ने दूसरे पक्ष लुल्ला के पुत्र मुग्गन उर्फ पप्पू की लाठियों डंडो से पीट पीट कर हत्या कर दी थी । जिसमे आरोपी को जेल जाना भी पड़ा था  ।

लुल्ला उम्र 60 वर्ष जो कि पैरों से पूर्ण विकलांग है के अनुसार उसने दो दिन पहले ही पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी को आरोपियों के विरुद्ध शिकायती पत्र दिया था । उसके अनुसार उस पर आरोपी सुलह करने का दबाव डाल रहा था । समझौता नही करने पर जैसे मेरे एक पुत्र की हत्या कर दी थी ठीक उसी तरह दो बचे हुए पुत्रों की हत्या की धमकी देते हुए अझुवा से खदेड़ने का षड्यंत्र कर रहा है, जिसके तहत हमला किया गया है

मंगलवार को विवाद ही चल रहा था जिसमे एक पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे सहित अन्य घातक औजारों से हमला कर दिया फिर बचाव में दूसरे पक्ष ने भी मारपीट किया है । इस झगड़े के दौरान दोनों पक्ष से 5 लोग घायल हुए हैं जिनमे 2 गंभीर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

झगड़े की जब सूचना पर स्थानीय अझूवा चौकी प्रभारी विजय कुमार कुशवाहा अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे जहां पर जमकर लाठी डंडे और ईंट और पत्थर भी चल रहे थे किसी पुलिस कर्मचारी को पत्थर आदि हथियार न लग जाये पुलिस संख्या बल कम देखकर अझुवा चौकी इंचार्ज ने कोतवाली सैनी पुलिस को सूचना दी जिस पर फोर्स इकठ्ठा होकर मलिन बस्ती पहुंच कर मामले को संभाल लिया और घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया जिसे कम चोट थी उसे स्थानीय अस्पतालों में इलाज करवाया! मुख्य आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई में जुटी है।

I.V. 24 NEWS CRIME REPORTER

अनीस अहमद (कौशाम्बी ) 7470911400