आँख फोड़ने के बाद किशोर की निर्मम हत्या, शव खेत मे फेंका

हरदोई– थाना टड़ियावां के गांव बारियाताला मजरा मुरादपुर में 15 वर्षीय राजनाथ की निर्ममता के साथ हत्या कर दी गई। किशोर का शव गेंहू के खेत से बरामद हुआ। उसकी दोनों आंखों पर चोट के निशान थे। माना जा रहा है कि उसकी आंख फोड़ने के बाद हत्या की गई। उसकी एक आंख बाहर निकली हुई थी। घटना के बाद एसपी राजेश द्विवेदी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।

थाना टड़ियावां के गांव बारियाताला मजरा मुरादपुर में लक्ष्मण के 15 वर्षीय पुत्र राजनाथ का शव उसके ही गेहूं के खेत में पड़ा मिला। किशोर की आंखें फोड़ कर निर्मम हत्या की गई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। किशोर की हत्या कर उसी के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में उसका शव फेंक दिया गया। मृतक राजनाथ चार भाइयों में सबसे छोटा था। घटना की सूचना पर एसपी समेत एएसपी, सीओ, थाना प्रभारी टड़ियावां पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। 

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि गेहूं के खेत में किशोर का शव पड़ा मिला। जिसकी आंख पर चोट के निशान है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। किशोर होलिका दहन के दौरान देखा गया था। उसके बाद नज़र नहीं आया था। बुधवार को उसका शव गेहूं के खेत में मिलने की सूचना मिली। घटना की गहनता से पड़ताल करने में पुलिस टीम जुटी हुई हैं।