हरदोई– टड़ियावां थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या।
कुआंमऊ गांव में स्थित आश्रम में साधु व उसकी पत्नी और बेटे सहित तीन लोगों की निर्मम हत्या, सोते समय वारदात को दिया गया अंजाम।
ईंटों से कुचलकर तीनों को उतारा मौत के घाट, ट्रिपल मर्डर से इलाके में दहशत का माहौल। पुलिस मौके पर।
मृतकों में हीरादास, उसकी पत्नी मीरा और पुत्र नेतराम हैं। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की।
एसपी अमित कुमार ने बताया सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। हत्यारे शीघ्र पुलिस की गिरफ्त में होंगे।