कौशाम्बी : सैनी कोतवाली के नगर पंचायत अजुहा भौतर मोड़ पर फग्गू उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी छीमी मजरा रेकी का पुरवा की राष्ट्रीय राजमार्ग भौंतर मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से जख्मी हो गया था । नगरवासियों की सूचना पर अजुहा चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कडा में भर्ती कराया । डाक्टरों ने गंभीर हालत देख स्वरूप रानी अस्पताल के लिए रिफर कर दिया, जहाँ घायल की रास्ते में ही मौत हो गई । सड़क दुर्घटना 05/07/2020 सुबह 8 बजे की है । मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।
ब्यूरो चीफ आईवी24 कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट