भरवारी, कौशाम्बी : यूपी के कौशांबी जिले के कोखराज कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर टेढ़ी मोड में कानपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। जिसमें ट्रैक्टर चालक व ट्रैक्टर में बैठा मजदूर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक ट्राली में ईंट लादकर सैनी की तरफ जा रहा था। सैनी की तरफ से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। ट्रैक्टर चालक टडहर निवासी ननभैया पुत्र बाबूलाल व साथ में बैठा मजदूर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों का उपचार हो रहा है।
——भरवारी, कौशाम्बी से शिव सागर पटेल की रिपोर्ट