पेट्रोल पंप पर लुटेरों का धावा, दो लोगों को गोली मारकर लूट की वारदात को दिया अंजाम

-घायल युवकों को भेजा गया है जिला अस्पताल
-दो बाइक सवार हमलावरों ने पेट्रोल डलवाने पहुंचे लोगों को गोली मारी
-कैश लूटकर हुए फरार
-सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई लूट की वारदात


हरदोई के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर लूट के बाद अज्ञात हमलावरों ने दो लोगों को गोली मार दी जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बनी है।लूट की पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गयी है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कोरिया गांव के निवासी रमेश 50 पुत्र मोहन अपने साथी बटेश्वर 40 के साथ देर शाम बाइक पर सवार होकर गांव स्थिति चौपाल सागर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने गए थे।बताया जाता है कि यहां पहले से ही दो बाइक सवार बदमाश मौजूद थे जिन्होंने पम्प कर्मियों को बंधक बना रखा था।जैसे ही इन दोनों को बदमाशों ने आते देखा तो वह वहां से निकलने लगे।इसी बीच पम्प कर्मियों ने शोर कर दिया तो बाइक सवार लोगों ने बदमाशों  को रोक लिया जिसके बाद दोनों को गोली मार दी और भाग निकले।
गोली लगने से दोनों घायल हो गए।सरे शाम हुई घटना से हड़कमप मच गया।आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों की हालत  नाजुक बताई जा रही है।सूचना पाकर एएसपी ज्ञानंजय सिंह व सीओ सिटी विजय सिंह राणा भी मौके पर पहुंचे।बदमाश पेट्रोल पंप कर्मी आशीष मिश्रा के अनुसार अज्ञात लुटेरे पेट्रोल पंप से करीब 29 हजार का कैश भी लूट ले गए।पूरी वारदात सीसीटीवी में रिकार्ड हो गयी है।