क्लीनिक में पड़ा मिला डॉक्टर का शव

             शाहाबाद कस्बा के मोहल्ला सराय कमालुद्दीन में एक मेडिकल क्लीनिक में डॉक्टर की मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को दी गई, तो परिजनों में कोहराम मच गया।
            शाहाबाद कोतवाली के दिलेर गंज निवासी अनुज कस्बा के मोहल्ला सराय कमालुद्दीन में क्लीनिक एक झोपड़ी के अंदर चलाता था । जहां पर संदिग्ध हालत में अनुज की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक अनुज छह भाईयों  में पांचवें स्थान पर था। परिजनों का यह भी कहना है कि अनुज शराब का आदी था। कुछ ही महीने पहले अनुज की शादी पाली थाना के परेली निवासी रीतू के साथ हुई थी। इस घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा है।