संडीला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ सीमा पर अनियंत्रित बुलैरो सामने से आ रही प्राइवेट बस से टकरा गयी जिससे एक की मौत हो गयी और जबकि चालक घायल हो, लखनऊ से आये परिजन शव लेकर रवाना हो गये।
रामकिशन पुत्र रामदीन निवासी डालीगंज लखनऊ अपनी बोलेरो गाड़ी संख्या यू0पी0 32 सी0डब्लू0 7070 द्वारा पीलीभीत से लखनऊ जा रहे थे। सण्डीला की हरदोई-लखनऊ सीमा पर अनियंत्रित बुलैरो लखनऊ की ओर से आ रही प्राइवेट बस से जा टकराई। जिससे गाड़ी में बैठे रामकिशन का सर आगे डैशबोर्ड से टकरा गया और चालक को भी चोटे आयी, आस पास के लोगों ने 108 को सूचना दी, एम्बुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने रामकिशन को मृत घोषित कर दिया जबकि चालक राधेश्याम पुत्र मुन्नीलाल का का प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी, सूचना पाकर परिजन सण्डीला सीएचसी पहुचे और शव में जान है कि बात कह कर लखनऊ लेकर रवाना हो गये।