राष्ट्रीय आन्तरिक एवं बाहय सुरक्षा विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 26 फरवरी को

राजकीय पुस्तकालयाध्यक्ष राम मोहन अग्निहोत्री ने बताया है कि 26 फरवरी 2019 को राजकीय पुस्तकालय हरदोई में इण्डियन पब्लिक लाइब्रेरी मूवमेन्ट के सहयोग से 18 से 25 आयु वर्ग के छात्र – छात्राओं हेु राष्ट्रीय आन्तरिक एवं वाह्य सुरक्षा विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। उन्होने कहा है कि इच्छुक छात्र-छात्रायें कचेहरी रोड स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय में 25 फरवरी 2019 तक पंजीकरण करायें।