दीपक कुमार श्रीवास्तव-
कछौना (हरदोई)- कस्बा कछौना स्थित यू जे इंटरनेशनल स्कूल में अंग्रेजी भाषा में इंटर हाउस वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी छात्रों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार पक्ष व विपक्ष में रखें।
यू जे इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संरक्षक जगदीश गुप्ता व डायरेक्टर शिवम गुप्ता ने मां शारदे के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया। प्रतियोगिता में कार्नेशन हाउस के अदिति व् अथर्व ब्ल्यू हाउस के धनञ्जय व् ख़ुशी अग्रवाल , डेफोडिल हाउस के अवनीत तथा मीनाक्षी ने ‘होमवर्क शुड बी बैन्ड विषय’ पर अपने विचार पक्ष एवं विपक्ष में प्रस्तुत किये। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग डेफोडिल हाउस के अवनीत एवं मीनाक्षी विजयी एवं ट्यूलिप हाउस के लक्ष्य एवं मोहम्मद हमजा उपविजेता रहे। सीनियर वर्ग में डेफोडिल हाउस के साम्भवी एवं महिमा विजेता एवं ब्ल्यूबेल हाउस के हिमांशु एवं आलोक रॉय उपविजेता रहे। वहीं ट्युएलिप हाउस की श्रुतिका व विदित राज कार्नेशन हाउस की गौरी एवं प्रिया ने ‘कॉर्पोरल पनिशमेंट शुड बी अलाउड इन स्कूल’ विषय पर पक्ष एवं विपक्ष में विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य गौतम प्रकाश मिश्र ने वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि वाद-विवाद प्रतियोगिता छात्रों में आत्मविश्वास को विकसित करती है। इससे जीवन में एक दृष्टिकोण तर्क शीलता तथा चिंतनशीलता का विकास होता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक शिवम गुप्ता, सौम्या गुप्ता सहित संरक्षक जगदीश गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनायें दी।