रक्षा मंत्रालय ने अगले सी०डी०एस० की नियुक्ति के हेतु नियमों में संशोधन के लिए तीन अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की

रक्षा मंत्रालय ने अगले रक्षा प्रमुख-सी डी एस की नियुक्ति के लिए थल सेना, नौसेना और वायु सेना के नियमों में संशोधन के लिए तीन अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं। जनहित में उचित समझे जाने पर थल सेना के तीन स्‍टार लेफ्टिनेंट जनरल, वायु सेना के एयर मार्शल और नौसेना के वायस एडमिरल अथवा सेवा निवृत्‍त सैन्‍य प्रमुख या तीन स्‍टार अधिकारियों में से किसी को रक्षा सेना प्रमुख-सी डी एस नियुक्‍त किया जा सकता है। ऐसे अधिकारी की आयु 62 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पिछले वर्ष आठ दिसम्‍बर को तमिलनाडु में हैलिकॉप्‍टर दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत की मृत्‍यु के बाद से सी डी एस का पद खाली है।